फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   EMU could not run on track even after 27 months

27 माह बाद भी पटरी पर नहीं दौड़ पाई ईएमयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
EMU could not run on track even after 27 months
कोसीकलां। पिछले 27 माह से रद्द चल रहीं ईएमयू व अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग दैनिक यात्रियों ने की है। उनका कहना है कि ट्रेनों का संचालन शुरू न होने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पैसेंजर ट्रेनों के न चलने से उन्हें बसों और निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दैनिक यात्री दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि कोसीकलां स्टेशन से चलने वाली कोसीकलां-कुरुक्षेत्र, कोसीकलां-आगरा, कोसीकलां- गाजियाबाद ईएमयू, आगरा-दिल्ली, निजामुद्दीन पैसेंजर का संचालन होता है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। 27 माह बीतने के बाद भी पांच जोड़ी से अधिक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया गया। इसके अलावा मुम्बई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस को पूर्व की भांति चलाने, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को शुरू करानेे की मांग की।
विज्ञापन

योगेश शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन से पूर्व रोजाना दो से ढाई हजार लोग पैसेंजर ट्रेनों से आवागमन कर रहे थे। जब से ट्रेनों का संचालन बंद है, तबसे आवागमन करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग नौकरीपेशा और व्यापारी हैं, जिन्हें रोज सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएमयू, पैसेंजर ट्रेनों को लेकर ऊपर से अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
- विकास कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed