{"_id":"663133bb83c0d91c710383cb","slug":"electricity-of-houses-is-going-off-for-24-hours-in-anandpuri-area-mathura-news-c-369-1-mt11006-112878-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आनंदपुरी क्षेत्र में 24 घंटे गुल रही घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आनंदपुरी क्षेत्र में 24 घंटे गुल रही घरों की बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अंडर ग्राउंड फाल्ट की वजह से आनंदपुरी कॉलोनी में रहने वाले 100 से अधिक परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग उगल रही गर्मी में बिना बिजली के रहना कितना मुश्किल है। इसका हाल कृष्णानगर उपकेंद्र से पोषित आनंदपुरी कॉलोनी की गली नंबर तीन में रहने वाले परिवारों से बेहतर कोई नहीं जानता होगा।
अंडर ग्राउंड फाल्ट होने की वजह से कॉलोनी में रहने वाले परिवारों को 24 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। दिन में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। रात में मच्छरों ने सोने नहीं दिया। लाइट न आने के कारण लोगों को पेयजल की परेशानी भी झेलनी पड़ी। लोगों ने जैसे तैसे पानी का इंतजाम करके दैनिक कार्यों को निपटाया। स्थानीय निवासी सचिन कुमार में निगम अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि बिजली न आने के कारण सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया था।
बिजली अधिकारियों को फोन भी किए लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। एसडीओ रमेश सोनी ने बताया स्ट्रीट लाइट की अर्थिंग करते समय लाइन में अंडर ग्राउंड फाल्ट हो गया था। दो फेस की लाइट गड़बड़ हो गई थी। केवल एक फेस ही काम कर रहा था। मशीन मंगाकर फाल्ट का पता लगाया गया। तीनों फेस सही कर दिए गए हैं। पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।