{"_id":"5f3c180b8ebc3e3cdd24d99c","slug":"electricity-mathura-news-agr455344865","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊ ्जा मंत्री ने किया 11.25 करोड़ के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊ ्जा मंत्री ने किया 11.25 करोड़ के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण
विज्ञापन
उर्जा मंत्री ने किया ऑनलाइन लोकार्पण, मौजूद रहे वीसी नगेन्द्र प्रताप, भाजपा वृंदावन अध्यक्ष विन?
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को मथुरा-वृंदावन में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के विकास और सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार के 11 करोड़, 25 लाख रुपये से हुए 32 कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। दो माह में 94 करोड़, 76 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मथुरा-वृंदावन को मिली है।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह सौभाग्य योजना के तहत हर इच्छुक घर को बिजली मिली है उसी तरह वर्ष 2026 तक जल जीवन मिशन के तहत मथुरा जिले के हर घर में नल से पानी पहुंचेगा। मथुरा-वृंदावन में भी स्वच्छ गंगाजल आपूर्ति पर तेजी से कार्य चल रहा है। मथुरा-वृंदावन में पहले फेज में वर्ष 2021 तक 176 किमी गंगाजल आपूर्ति का पाइपलाइन नेटवर्क तैयार हो रहा है। कुल 950 किमी का पाइपलाइन नेटवर्क तैयार होना है। कहा कि यमुना में गिरने वाले 20 गंदे नालों को बंद किया जा रहा है। मसानी एसटीपी व ट्रांस यमुना टीटीआरओ प्लांट की 480 करोड़ की लागत से 50 एमएलडी क्षमता बढ़ाई जा रही है। यह कार्य मार्च 2021 में पूरा हो जाएगा।
हाईवे से सटी 350 कॉलोनियों को जलभराव से मुक्ति के लिये जरूरी कार्य अगले 6 महीनों के अंदर पूरा करने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्मी नगर से नगला कोल्हू और धौली प्याऊ से हनुमान मंदिर इन दोनों नालों का कार्य जल्द पूरा होगा। बिरजापुर से टैकमेन सिटी, पाली खेड़ा से नरसी विहार और एटीवी फैक्टरी से महौली चौराहे इन तीनों आरसीसी नालों का कार्य भी तेजी से किया जाएगा।
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन में विकसित हो रहे पार्कों में 80 पार्कों पर काम चल रहा है, ऊर्जा मंत्री ने इस काम को 5 महीने के अंदर पूरा करने और कुछ पार्कों को ओपन जिम के साथ विकसित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मेयर मुकेश आर्यबंधु, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, नगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पार्षद, कुलदीप दीक्षित, नगर निगम, एमवीडीए, जल निगम के अधिकारी शामिल रहे।