{"_id":"67e2feaa0c58bac4b80a77b8","slug":"electricity-contract-workers-who-went-to-collect-money-were-beaten-up-mathura-news-c-29-1-mtr1013-373408-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वसूली करने गए विद्युत संविदाकर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वसूली करने गए विद्युत संविदाकर्मियों को पीटा
विज्ञापन
बलदेव। विद्युत निगम द्वारा नगर व देहात क्षेत्र में बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गांव कंजौली घाट के समीप नगला बेर में वसूली के लिए गई विद्युत टीम में शामिल संविदाकर्मियों को आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। वीडियो बना रहे संविदाकर्मियों से मोबाइल फोन छीन लिया। संविदाकर्मियों ने भाग कर जान बचाई और पीआरवी 112 पर सूचना दी।
एसडीओ नीरज शर्मा ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत वसूली के लिए नगला बेर निवासी तेज सिंह के घर टीम पहुंची। उस पर लगभग 97 हजार रुपये बकाया है। संविदाकर्मियों ने बकाया जमा करने को कहा, इस पर तेजसिंह के पुत्र भीमा व अर्जुन ने संविदाकर्मी मुकेश कुमार, दीपक कुमार, गौरव पांडेय, सतीश सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह व अवधेश कुमार से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। उन पर लाठी-डंडों से प्रहार कर दिए।
थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बरौली के जेई कामरान खान की तहरीर पर भीमा, अर्जुन सिंह, भूरा आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद