फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity box again burnt in Chetanya Vihar

Mathura News: चेतन्य विहार में फिर फुंका विद्युत बॉक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity box again burnt in Chetanya Vihar
मथुरा। कृष्णानगर बिजलीघर से संचालित राधिका बिहार उपकेंद्र की वृंदावन चैतन्य विहार जाने वाली 33 हजार विद्युत लाइन का बॉक्स मंगलवार की दोपहर तेज धमाके से फट गया। इसके कारण देर शाम तक लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए परेशान होना पड़ा। इसके पहले भी शनिवार की शाम बॉक्स और देर रात को 33 हजार केबल जलने के कारण लोगों को पूरे दो दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

राधिका विहार बिजलीघर से संचालित वृंदावन चैतन्य विहार में मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब बॉक्स में आग लग गई। इसके कारण भूतेश्वर, राधिका बिहार, सौंख रोड, मंडी समिति, गोवर्धन रोड, राधिका विहार फेस-2, अमर काॅलोनी, गिरधरपुर रोड, तुलसी नगर समेत दो दर्जन काॅलोनी की लाइट गुल हो गई। अधिकारियों की इसकी जानकारी हुई तो उनमें अफरा-तफरी मच गई। आननफानन मौके पर निगम के कर्मचारी पहुंचे और बॉक्स की मरम्मत की। देर शाम तक बॉक्स की मरम्मत के कार्य में कर्मचारी जुटे थे।
विज्ञापन


एसडीओ कृष्णानगर रमेश सोनी ने बताया कि बॉक्स में आग लगी थी। इसकी जानकारी होते ही राधिका बिहार बिजली घर से सप्लाई बंद कर कृष्णानगर से चालू कर दी गई ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed