{"_id":"620a6f20a3417f626c61c57f","slug":"electrician-died-due-to-high-tension-line-current-mathura-news-mtr513188226","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से विद्युतकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से विद्युतकर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही से एक कर्मचारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीण एवं निगम के कर्मचारी उसे अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रविवार रात 11 बजे लाइन में खराबी आने से कस्बे की बिजली गुल हो गई। विद्युत स्टेशन पर तैनात एसएसओ महावीर सिंह की सूचना पर कटरा गली निवासी विष्णु शर्मा (28) और पून्ना थोक निवासी नरेंद्र शर्मा विद्युत स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने शटडाउन लेकर फीडर को बंद कराया। हाईटेंशन लाइन में आई गड़बड़ी को ठीक करने के लिए विष्णु खंभे पर चढ़ गया। उसने जैसे ही लाइन में हाथ लगाया तभी करंट लगने से झुलस गया और नीचे गिर गया।
उसे उपचार के लिए पाली डूंगरा स्थित अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अन्य विभागीय लाभ भी दिलाए जाएंगे। विद्युत निगम के एसडीओ शुभम अग्रवान ने बताया कि मृतक विद्युुतकर्मी के परिजनों को निगम की ओर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अन्य सुविधाएं भी दिलाई जाएंगी।