फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electric wire broke and fell on wheat sacks in grain market, fire broke out

Mathura News: अनाज मंडी में बिजली का तार टूटकर गेहूं की बोरियों पर गिरा, लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Electric wire broke and fell on wheat sacks in grain market, fire broke out
कोसीकलां (मथुरा)। अनाज मंडी परिसर में बिजली का तार टूटकर वहां रखी गेहूं की बोरियों पर गिर गया। जिससे बोरियों में आग लग गई। व्यापारियों की सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मंडी में गेहूं की आवक जोरों पर है। मंडी में हर ओर गेहूं ही गेहूं दिखाई दे रहा है। गेहूं का उठान धीमा होने से वहां बोरियां के ढेर लगे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर गेहूं की बोरियों के एक ढेर पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया और गेहूं की बोरियों में आग लग गई। वहां मौजूद व्यापारियों ने तार टूटने की सूचना बिजलीघर में दी तो बिजली बंद करा दी।
विज्ञापन

व्यापारी, किसान, मजदूर संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए, इसी बीच दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed