{"_id":"5fcba1bf8ebc3ecfb94b9e60","slug":"electric-corporation-mathura-news-agr4707136138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के घर विद्युत निगम का छापा, मीटर में रीडिंग मिली छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के घर विद्युत निगम का छापा, मीटर में रीडिंग मिली छूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। विद्युत निगम लखनऊ और आगरा की विजिलेंस टीम ने फरह में सपा नेता दीपक गौड़ के घर पर छापा मारा। यहां पर विद्युत निगम की टीम को मीटर में छूटी हुई करीब छह हजार रीडिंग मिलीं। अब विद्युत निगम सपा नेता से करीब 48 हजार रुपये वसूलेगा।
शुक्रवार की देरशाम विद्युत निगम लखनऊ और आगरा की टीमों ने संयुक्त रूप से फरह में सपा नेता दीपक गौड़ के घर छापा मारा। यहां टीम ने बड़ी ही बारीकी से जांच की। हालांकि विद्युत निगम की टीम को यहां बिजली चोरी होती नहीं मिली, वहीं अधिक लोड भी नहीं पाया गया। इतना जरूर है कि मीटर में छूटी हुई करीब छह हजार रीडिंग मिलीं। टीम ने इस रीडिंग का बिल वसूलने के लिए मथुरा विद्युत निगम को कहा।
अधिशासी अभियंता सचिन शर्मा ने बताया कि मीटर में करीब छूटी हुई छह हजार रीडिंग मिली है। इसका करीब 48 हजार रुपये वसूला जाएगा। यह कैसे छूटी इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, सपा नेता दीपक गौड़ का कहना है कि विरोध की राजनीति चलते यह छापा डलवाया गया है। हालांकि विद्युत निगम की टीम को कुछ खास नहीं मिला है। बिजली का बिल जो है उसे भरा जाएगा।