{"_id":"61d2ec4bf28b2354295fea48","slug":"electric-buses-will-run-in-mathura-from-today-mathura-news-mtr5111566137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मथुरा में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से मथुरा में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदूषण को कम करने व पेट्रोलियम पदार्थों की निर्भरता को खत्म करने के उद्देश्य को लेकर मंगलवार से मथुुरा में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल कार्यक्रम के तहत हरी झंडी दिखाकर बसों को अलग-अलग जिलों में अपने गंतव्य के लिए रवाना करेंगे।
बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक बसों का जनपद में चलाए जाने का सपना अब साकार होता दिख रहा है। 4 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सात शहरों में इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि मथुरा के लिए शासन ने 12 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की हैं, जिनमें से आठ बसें मथुरा पहुंच चुकी हैं। शुरूआत में इन बसों का संचालन के लिए दो रूट निर्धारित किए गए हैं। दोनों रूटों पर चार-चार बसें चलेंगी।
इन बसों की यात्री क्षमता 42 सीटर है। इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए नगर निगम ने वृंदावन स्थित दारूक पार्किंग व गोशाला के मध्य चार्जिंग प्वाइंट बनाया गया है। चार्जिंग प्वाइंट का उद्घाटन मंगलवार को होगा। उन्होंने आगे बताया कि इन बसों के चलने से शहर के प्रदूषण में कमी के साथ साउंड पॉल्यूशन भी नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बसों को हरी झंडी दिखाने का वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विभिन्न चैनल व यूट्यूब, सोशल मीडिया पर होगा।
विज्ञापन
यह होगा मार्ग
- वृंदावन से अटल्लाचुंगी, बिरला मंदिर, जयसिंहपुरा, भूतेश्वर, नया बस स्टैंड होते हुए राया तक।
- दूसरा रूट वृंदावन से मसानी चौराहा नया बस स्टैंड औरंगाबाद होते हुए गोकुल तक।
५० बसें मिलेंगी, महानगर में दौड़ेंगी
मथुरा को ५० इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। फिलहाल आठ बसें मिल चुकी हैं। यह बसें मथुरा-वृंदावन के अलावा आसपास में संचालित की जाएंगी। जेनर्म की सीएनजी बसें गोवर्धन, बरसाना और देहात के अन्य क्षेत्र में संचालित की जाएंगी।
- नरेश चंद गुप्ता, एआरएम मथुरा डिपो