{"_id":"6202b3d6cd96564abf763917","slug":"election-campaign-has-ended-polling-parties-will-leave-today-mathura-news-mtr512938212","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम गया चुनाव प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम गया चुनाव प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। १० फरवरी को होने जा रहे मतदान के लिए जनपद में चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम थम गया। अब बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इस व्यवस्था के लिए दिन भर मंडी परिसर में आपाधापी का दौर रहा। प्रशासनिक अफसर डेरा जमाए रहे। वाहनों पर पोलिंग पार्टियाें के नंबर और मतदान केंद्र के नाम अंकित किए गए। चुनावी व्यवस्थाओं का यह दौर मध्य रात तक जारी रहा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में १४ जनवरी से जनपद में शुरू हुआ चुनावी शोर मंगलवार को शांत हो गया। निर्वाचन आयोग की तय सीमा के तहत सभी दलीय और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना प्रचार बंद कर दिया। प्रचार के इस अंतिम दिन कांग्रेस की स्टार प्रचार प्रियंका गांधी से रोड शो किया तो भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा ने वृंदावन नगर भ्रमण, बसपा के एसके शर्मा ने भी शहर में अपनी ताकत दिखाई। शहर में सपा के साथ ग्रामीण अंचल की अन्य विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर भी सभी दलीय और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी जनशक्ति का प्रदर्शन किया।
इसी के साथ बंद हुए चुनाव प्रचार के बाद अब जिला प्रशासन १० फरवरी को जनपद के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इसके लिए मंडी परिसर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी डेरा डाले रहे। अधिग्रहीत कर लाए गए वाहनों को पोलिंग पार्टियों के लिए व्यवस्थित किया गया। कौन सी बस किस विधानसभा क्षेत्र के किस-किस मतदान केंद्र की पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना होगी, इसकी डिटेल वाहनों पर चस्पा की गई। बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी।
विज्ञापन
जनपद में ११०४ मतदान केंद्र और २२२५ बूथ बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों के लिए २४५० पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था की गई है, जिसमें १० प्रतिशत अतिरिक्त हैं। इन सभी पोलिंग पार्टियों में नौ हजार से अधिक कार्मियों की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद अब पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने की तैयारी की जा रही है।