फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elderly father wandering for insurance money after son's death

Mathura News: बेटे की मौत के बाद बीमा राशि के लिए भटक रहा बुजुर्ग पिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Elderly father wandering for insurance money after son's death
मांट। बेटे की मौत का दर्द लिए एक पिता नाती को उसका हक दिलवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। काम भी बहुत बड़ा नहीं, बीमा दावे के दस्तावेज का सत्यापन है। भीषण गर्मी में तहसील से थाना और तहसीलदार से लेकर एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगा चुके बुजुर्ग को हर जगह से टरका दिया जाता है।
विज्ञापन


मंगलवार को मांट थाने में पहुंचा और फरियाद की तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए। बताया कि उसके नाती छोटे हैं। परिवार को चलाना मुश्किल हो रहा है। कोई अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन



गांव पंचायत पानीगांव के मजरा नगला खेड़ा निवासी जीतू पुत्र प्रेम सिंह की 25 अगस्त 2023 को सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कंपनी ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम से आश्रित को बीमित राशि दिलवाने के लिए प्रेम सिंह को कागज थमा दिया। कहा कि तहसील के किसी सक्षम अधिकारी से इसे सत्यापित करा लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम सिंह कागज लेकर तहसील में अधिकारियों के पास भटक रहा है। हर कार्यालय से टरकाया जा रहा है। पिछले एक माह से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को बुजुर्ग प्रेम सिंह कागज लेकर थाना मांट पहुंचा। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह से न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि यह काम उनके स्तर का नहीं है। ऐसे में वह यहां से भी निराश लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed