फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   eid cellebration in mathura

गले मिल दिल से दी मुबारकबाद

Sat, 18 Jul 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 18 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
eid cellebration in mathura
जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ईद की नमाज अदाकर अमन-चैन की दुआ मांगी। शांतिपूर्वक हुई नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मुबारकबाद देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


रमजान के पाक महीने के बाद शनिवार को शहर में शाही ईदगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। इसमें हजारों मुस्लिम लोगों ने शिरकत की। इसके लिए शाही ईदगाह के निकट सड़कों पर विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां पहुंचे जनप्रतिनिधि और अफसरों ने ईद की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


नमाज के बाद शुरू हुआ मुबारकबाद देने का दौर शनिवार को दिन भर चला। लोग एक-दूसरे के घर भी गए और गले मिले। सभी धर्मों के लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर सांप्रदायिक सद्भाव का परिचय दिया। वंचित समाज इंसाफ पार्टी के असलम शेख, सुधीर कुमार रावत, मंसूर अली, मोहम्मद रहीस आदि ने शहरवासियों को मुबारकबाद दी। रालोद नेता योगेश नौहवार, रविंद्र नरवार, पवन चतुर्वेदी आदि ने शाही ईदगाह पहुंचकर बधाईयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल के वेदप्रकाश यादव, महेश चंद्र शर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. वकील कुरैशी, मो. उस्मान, यूनुश कुरैशी आदि ने बधाई दी। कांग्रेस के गंगा मौर्य, हलीम कुरैशी, हारुन कुरैशी, खुदाबख्श, दीपक मौर्य आदि ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष यतेंद्र नमाज के दौरान जानवरों के प्रवेश करने की घटना के लिए चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed