फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   effect of delhi even-odd system in mathura

7000 तक घटी वाहनों की आवाजाही

Sat, 02 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 02 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
effect of delhi even-odd system in mathura
दिल्ली में एक जनवरी शुरू हुई वाहनों को सम-विषम नंबर से चलने देने की प्रक्रिया का असर यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर दिखाई दिया। इसके चलते पहले दिन ही मथुरा में दिल्ली और एनसीआर के वाहनों की आवाजाही घटी। अकेले यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली और एनसीआर के पांच हजार वाहन कम निकले। हाईवे पर दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या दो हजार कम रही। 
विज्ञापन


एक जनवरी से दिल्ली में सम और विषम रजिस्ट्रेशन नंबर के हिसाब से दिल्ली और एनसीआर के वाहनों का चलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। दिल्ली से ज्यादातर लोग मथुरा, वृंदावन और आगरा आने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे का प्रयोग करते हैं। आमतौर पर कामकाज निपटाने के बाद वाहन स्वामी अगले दिन वापस जाते हैं, लेकिन सम-विषम फार्मूले के कारण विषम अंक वाले जल्दी काम निपटाकर चले गए।
विज्ञापन


जिन्हें लौटने में देरी का अनुमान था वे दिल्ली से आए ही नहीं। एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा के सूत्रों के अनुसार टोल प्लाजा से रोजाना 12 से 14 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें अधिकांश दिल्ली नंबर के होते हैं। शुक्रवार को वाहनों की संख्या पांच हजार तक कम रही। खासकर साथ ही हाईवे पर महुअन टोल प्लाजा के सूत्रों के अनुसार वहां से औसतन 14 से 16 हजार वाहन निकलते हैं। शुक्रवार को दो हजार कम वाहन गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मथुरा में पर्यटन पर पड़ेगा असर
दिल्ली के सम-विषम फार्मूले का असर मथुरा में पर्यटन उद्योग पर दिखाई देने वाला है। इसकी वजह दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मथुरा आगमन है। नियम के लागू होने के बाद श्रद्धालुओं के मथुरा में ठहराव पर विपरीत असर पड़ेगा। मथुरा की होटल, गेस्ट हाउस इंडस्ट्रीज बेचैन हैं।


होटल कारोबारियों का कहना है मथुरा में धार्मिक स्थलों को एक ही दिन में घूमना संभव नहीं ऐसे में श्रद्धालु यहां ठहरते हैं। सम-विषम फार्मूले के कारण अगले दिन यात्री वापस नहीं जा सकेंगे। ऐसे में उनकी कोशिश एक ही दिन के कार्यक्रम की रहेगी। इसका सीधा असर होटल और गेस्ट हाउस कारोबार पर पड़ेगा। होटल एसोसिएशन के सचिव अमित जैन ने बताया कि ये असर किस हद तक होगा इसका आंकलन नियम लागू होने के 15 बाद ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed