{"_id":"5e9887708ebc3e77b6385f4c","slug":"education-mathura-news-agr438166998","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 हजार छात्र-छात्राएं माध्यमिक कक्षाओं में हुए प्रमोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 हजार छात्र-छात्राएं माध्यमिक कक्षाओं में हुए प्रमोट
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के फैसले का लाभ जनपद के 80 हजार छात्र-छात्राओं को मिलने जा रहा है। यह सभी छात्र-छात्राएं बगैर परीक्षा परिणाम के ही अब आगामी कक्षाओं में प्रमोट किए जाएंगे, जो 540 माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत हैं।
लॉकडाउन के चलते सभी शिक्षण संस्थाएं पिछले करीब एक माह से बंद हैं। सीबीएसई और आईसीएसई ऑनलाइन शिक्षा का सहारा ले रही हैं। लेकिन, शैक्षणिक संसाधनों की दृष्टि से कमजोर समझे जाने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब ऐसी स्थिति में अपने सभी छात्रों को आगामी कक्षाओं में बगैर किसी परीक्षा परिणाम के ही प्रमोट करने का फैसला किया है। इसका लाभ जनपद में कक्षा छह, सात, आठ, नौ और ग्यारह के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इनकी संख्या जनपद में करीब 80 हजार है।
नए कॉलेज में एडमिशन के इच्छुक छात्र संकट में
लॉकडाउन के चलते शिक्षण संस्थाओं के बंद होने से कक्षा नौ और ग्यारह में एडमिशन के इच्छुक छात्र परेशान हैं। जनपद में एक बड़ी संख्या ऐसे छात्रों की है, जिन्हें कक्षा नौ के लिए नए कॉलेज में एडमिशन लेना है। सीबीएसई और आईसीएसई से जुड़े विद्यालयों में इन कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू कर दी है। हालांकि सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. अजय शर्मा का कहना है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ दिन बाद सबकुछ सामान्य होगा।
विज्ञापन
आरोग्य सेतु एप अपलोड करें
जिलाविद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी प्रधानाचार्य और शिक्षकों से कोविड-19 के लिए तैयार किए गए आरोग्य सेतु एप को अपलोड करने और छात्रों से कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अधिक संख्या में इस एप को अपलोड कराया जाए। यह एप कोरोना वायरस को नियंत्रण करने में सहायक बन सकेगा।