{"_id":"5e7a3a8b8ebc3e6fd43b53b4","slug":"education-mathura-news-agr4353199160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस के डीन का सेवा विस्तार निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस के डीन का सेवा विस्तार निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस के डीन डॉ. एसके गर्ग का सेवा विस्तार निरस्त कर कार्यकाल अब दो माह के लिए निर्धारित कर दिया है। इस दौरान यूनिवर्सिटी को नए डीन का चयन करने के आदेश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में डीन के पद पर तीन वर्ष के लिए चयन का प्रावधान है। इस प्रक्रिया के तहत जून 2007 में डॉ. एसके गर्ग का चयन किया गया था। लेकिन 2012 से अब तक प्रत्येक तीन साल बाद यूनिवर्सिटी के स्तर से नए डीन के चयन के लिए प्रक्रिया तो शुरू की गई, लेकिन चयन नहीं किया गया। यहां तक कि 2017 में अपनाई गई इस प्रक्रिया के दौरान डॉ. एसके गर्ग के आवेदन को निरस्त कर दिया गया, लेकिन नवीन चयन न होने की स्थिति में उनका ही सेवा विस्तार इस पद के लिए की दिया गया।
इसकी शिकायत माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. शरद यादव ने राज्यभवन में यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति से की। इसमें यूनिवर्सिटी के नियम परिनियमों का पालन न किए जाने का भी आरोप भी लगाया। इस पर कुलाधिपति ने पिछले दिनों जारी आदेश में डॉ. एसके गर्ग के सीमा विस्तार को अवैध बताते हुए इसे निरस्त कर दिया है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कुलपति वेटरनेरी यूनिवर्सिटी मथुरा को आदेशित किया है कि दो माह में नए डीन का चयन किया जाए। कुलपति डॉ. जीके सिंह ने बताया कि कुलाधिपति के आदेश का पालन किया जाएगा।