फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dwitiya charan ki janaganana ke liye 98 field traineron ka prashikshan shuru

Mathura News: द्वितीय चरण की जनगणना के लिए 98 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
dwitiya charan ki janaganana ke liye 98 field traineron ka prashikshan shuru
मथुरा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए बुधवार को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में 98 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में सरकार की विभिन्न योजनाएं और नीतियां जनगणना के आंकड़ों पर आधारित होंगी। ऐसे में जनगणना कार्य में फील्ड ट्रेनरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में उन्हें जनगणना की अवधारणाओं, प्रश्नावली भरने, गणना की प्रक्रिया, मोबाइल एप के संचालन और क्षेत्र में कार्य करने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण दो चरणों में कराया जाएगा। पहला चरण सात से 9 अक्तूबर और दूसरा 12 से 14 अक्तूबर तक चलेगा। जिले के चार मास्टर ट्रेनर पहले ही लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। अब यही मास्टर ट्रेनर 98 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद ये ट्रेनर जिले के विभिन्न चार्जों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। जनगणना के द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण दौर चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed