फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   duplicate, seeds, read, agricutural, mathura

मथुरा: सरकारी बंजर भूमि पर संचालित थी नकली कीटनाशक बनाने की फैक्टरी

Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
duplicate, seeds, read, agricutural, mathura
फैक्टरी से बरामद किया गया सामान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के थाना मगोर्रा के गांव लालपुर में वर्ष 2019 से नकली कीटनाशक और बीज बनाने की फैक्टरी सौंख-मथुरा रोड स्थित सरकारी बंजर भूमि में चल रही थी। हजारों के कच्चे माल से लाखों की कीटनाशक दवाएं और बीज तैयार किए जा रहे थे। खाद-बीज विक्रेताओं की मदद से किसानों को ये दवाएं बेची जाती थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मारा था। गांव लालपुर में बन रही नकली कीटनाशक दवा और बीज की सप्लाई पूरे जनपद के किसानों को की जा रही थी। किसान अपनी फसल के लिए ओमप्रकाश के घर से बीज और दवा ले जाते थे।
विज्ञापन


इन फसलों में किया जाता है प्रयोग

इस दवा का प्रयोग गेहूं, धान, आलू की फसल में किया जाता था। रंग, गुलाल, पालक का बीज, धनिया, बालू आदि के मिश्रण से दवा व बीज तैयार किए जाते थे। थाना प्रभारी रोहन सिंह ने बताया कि कार्रवाई में पकड़े गए ओमप्रकाश, उसके दोनों पुत्र धर्मेंद्र और गोविंदा को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद स्तर पर बड़ी मात्रा में किसान कृषि के लिए कीटनाशक दवाओं का उपयोग करते हैं। इसी का फायदा उठाने के लिए गांव लालपुर में ओम प्रकाश के मकान में नकली कीटनाशक दवा और बीज तैयार किए जा रहे थे। नकली माल को आसपास क्षेत्र के साथ जनपद भर में विभिन्न दुकानों के माध्यम से बेचा जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed