फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Duda Office

डूडा के कर्मचारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, बैठी जांच

Sat, 18 Jul 2020 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Duda Office
शुक्रवार को डूडा कार्यालय पर सामाजिक दूरी के बिना खड़े लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्रों को योजना की धनराशि देने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला काफी समय से चर्चा में है। बिल्डरों से मिलीभगत कर खादर की जमीन पर बने अवैध मकानों के लिए भी योजना की धनराशि जारी करने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पिछले दिनों महापौर मुकेश आर्यबंधु ने नगर विकास मंत्री से डूडा कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। महापौर का आरोप है कि भ्रष्टाचार की जानकारी परियोजना अधिकारी रमेश चंद्र कौशिक को दी है लेकिन वह सुनवाई नहीं कर रहे। इस शिकायत पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने विभाग के सचिव को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनहित की कई योजनाओं का संचालन डूडा कार्यालय से होता है। प्रधानमंत्री आवास, ठेल-ढकेल वालों के लिए लोन, शौचालय निर्माण के लिए लोगों की भीड़ कार्यालय पर लगी रहती है। योजनाओं का लाभ देने के नाम पर डूडा के कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने के आरोप लोग लगाते रहे हैं। इसी मामले में महापौर मुकेश आर्यबंधु ने नगर विकास मंत्री शिकायती पत्र भेजा था, जिसमें कहा था कि जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन डूडा के कर्मचारी किश्त की धनराशि देने के नाम पर रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन

जिन लोगों के पास गाड़ी, मकान आदि सुविधाएं हैं उन्हें गरीबों की योजना की धनराशि दी जा रही है। महापौर का आरोप है कि उन्होंने डूडा कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की जानकारी परियोजना अधिकारी रमेश चंद्र कौशिक को दी, लेकिन उन्होंने इस पर काई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। 25 फीसदी धनराशि लेकर ही योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। शिकायत के बाद भी परियोजना अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। शासन स्तर से जांच होनी चाहिए और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- मुकेश आर्यबंधु, महापौर
कुछ लोग गलत काम कराना चाहते थे, जिसका विरोध किया। तो फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद हैं।
-रमेश चंद्र कौशिक, परियोजना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed