{"_id":"5ec66a808ebc3e906700bb54","slug":"drown-in-yamuna-bathing-death-vrindavan-mathura-news-agr4427440150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गया युवक यमुना में डूबा, गोतखोर कर रहे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गया युवक यमुना में डूबा, गोतखोर कर रहे तलाश
विज्ञापन
यमुना में डूबे युवक का फ़ाइल फोटो
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। दोस्तों के साथ यमुना नहाने गया युवक बृहस्पतिवार को वृंदावन के पानीघाट पुल के पास पानी में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की। दो घंटे बाद गोताखोरों की मदद से शव निकाल लिया गया।
परिक्रमा मार्ग में मोहिनी नगर निवासी पंकज (19) पुत्र राजू शर्मा अपने तीन दोस्तों के संग बृहस्पतिवार को यमुना में नहाने गया था। पानीघाट पुल के पास नहाते समय पंकज गहरे पानी में चला गया। युवक ने शोर मचाया तो उसके साथी भी उसे बचा नहीं सके। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कोई भी युवक को बचा नहीं सका।
सूचना पर पहुंची कोतवाली वृंदावन की मथुरा गेट चौकी और थाना जमुनापार की पानीघाट चौकी पुलिस ने यमुना में गोताखोर उतारकर युवक की तलाश की। गोताखोरों ने युवक को दो घंटे की तलाश के बाद निकाल लिया। हॉस्पिटल ले गए, लेकिन वहा ंडॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मथुरा गेट चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि युवक का शव दो घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। युवक अपने दोस्तों के संग यमुना नहाने आया था।