{"_id":"5eaafa638ebc3e90612fe8fc","slug":"drizzling-mathura-news-agr439952061","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/कोसीकलां। मौसम ने बृहस्पतिवार की रात अचानक करवट ली। दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को बूंदाबांदी और ओले गिरने से मौसम ठंडा हो गया। गांव बठैनकलां में बिजली गिरने से पांच युवक घायल हो गए।
जिलेभर में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। राया में ओले भी गिरे। मथुरा, नौहझील, फरह, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन में बूंदाबांदी हुई।
बठैनकलां में खेतों से घर लौट रहे पाले, कारे, तरुण, भूपेश और नरवीर बिजली गिरने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए। आनन-फानन में घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक युवक को गंभीर हालत में मथुरा के लिए रेफर कर दिया। दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो युवकों का कोसी में ही उपचार चल रहा है।