{"_id":"5eaabd148ebc3e90b43de0f9","slug":"drinking-water-crisis-mathura-news-agr4398633182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज की सप्लाई ठप, हॉटस्पॉट एरिया में पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज की सप्लाई ठप, हॉटस्पॉट एरिया में पानी को तरसे लोग
विज्ञापन
कटौती कुआं जाटव बस्ती क्षेत्र में पानी भरते लोग।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा है कोरोना के साथ-साथ लोग पेयजल संकट की तरफ भी बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को अचानक हॉटस्पॉट क्षेत्र में गोकुल बैराज की सप्लाई बाधित हो गई। जिसके चलते मनोहरपुरा टंकी से जुड़े बड़े क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने लगे। जल निगम के इंजीनियर देर शाम तक कमी को पूरा करने का प्रयास करते रहे।
गोकुल बैराज से आने वाले पेयजल की सप्लाई अलग-अलग स्थानों पर बनी टंकियों के माध्यम से की जाती है। मनोहरपुरा वार्ड 38 क्षेत्र में बनी पानी की टंकी से भी बड़े क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार को इस टंकी तक बैराज का पानी ही नहीं पहुंच सका। इसका कारण बीच में पानी की सप्लाई करने वाली मशीन में खराबी आना रहा। पानी न आने से इस टंकी से पानी की सप्लाई लोगों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे लोग परेशान हो गए और इधर-उधर पानी के लिए परेशान होने लगे।
जलकल विभाग के एई राधेश्याम ने बताया कि जलनिगम के इंजीनियर मशीन में आई कमी को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही इसे सही कर लिया जाएगा। वहीं क्षेत्र की पार्षद शाहिदा ने बताया कि पानी न आने से लोगों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उधर, खारी पानी वाले इलाकों में पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। भरतपुरगेट के आसपास के क्षेत्रों में यह समस्या बहुत गंभीर है। छगनपुरा, कठौतीकुआं, वनखंडी, कोतवाली रोड, सुदामापुरी, सुभाष नगर के लोग पहले लाला नवलकिशोर नलकूप से पानी लाते थे, लेकिन अब यह व्यवस्था पूरी तरह से बंद है। यह स्थिति मटिया दरवाजा, मेवाती मोहल्ला, खारीकुआं, कसाई पाड़ा, हतायन में भी है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।