फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dream of making Kosi a smart city

Mathura News: कोसी को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dream of making Kosi a smart city
कोसीकलां (मथुरा)। कोसी को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना लेकर नगर पालिका परिषद चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने नगर की समस्याएं बताकर विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सहयोग मांगा। सीमा विस्तार से लेकर सीवर लाइन तक व यातायात की समस्या का प्राथमिकता से समाधान की मांग की। सीएम ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जनपद की एकमात्र नगर पालिका का चार्ज संभालने के बाद चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल नगर के विकास के लिए जुट गए हैं। वे शपथ से पूर्व ही योजनाओं का खाका तैयार कर रहे थे। शपथ के बाद जरूरी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए वे कई दिनों से लखनऊ में हैं। पिछले दिनों उन्होंने नगर के विकास की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, लोकनिर्माण मंत्री जतिन प्रसाद, नगर विकास मंत्री एके शर्मा सहित विभिन्न विभागों के सचिवोंं से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस कड़ी में शनिवार को उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई। उन्होंने नगर की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। वहीं कोसी को स्मार्ट सिटी बनाने के अपने लक्ष्य के बारे में बताते हुए सहयोग की अपील की। चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही कोसी का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में यह कराए जाएं कार्य
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आगरा कैनाल बाईपास मार्ग का निर्माण, पालिका का सीमा विस्तार किए जाने, गंदगी व जलभराव से निजात दिलाने के लिए सीवर लाइन का निर्माण, राज्य वित्त आयोग की ग्रांट में बढ़ोतरी करने, पेयजल समस्या के समाधान के लिए पानी की टंकियों का निर्माण, जर्जर सड़कों का निर्माण, कान्हा गोशाला के अंतर्गत स्थायी गोशाला का निर्माण कराने, रत्नागर सरोवर व गोमती कुंड के सौंदर्यीकरण, नगर पालिका इंटर कॉलेज, घंटाघर व श्मशान स्थल, पशु पैंठ के सौंदर्यीकरण कराए जाने, पालिका कार्यालय भवन का निर्माण कराने, बस स्टैंड का सुधार कराने व बाईपास पर पुल का निर्माण कराने सहित कई अन्य मांग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed