फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dr. Mahant Adhikari Guruji got Sanatan Gaurav Samman

डॉ. महंत अधिकारी गुरुजी को मिला सनातन गौरव सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mahant Adhikari Guruji got Sanatan Gaurav Samman
वृंदावन। बंसीवट स्थित श्री चरणाश्रम में मंगलवार को ब्रजभूमि कल्याण परिषद की ओर से सभा का आयोजन किया। इस सभा में परिषद की ओर पिछले दो दशक से ब्रजवासियों की सेवा कर रहे डॉ. महंत अधिकारी गुरुजी महाराज को सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि बीते लगभग दो दशक से डॉ. महंत अधिकारी गुरुजी महाराज गरीब कन्याओं की शिक्षा के साथ विधवा और बेसहारा माताओं की सेवा कर रहे हैं। सर्दी में साधु संतों को गर्म वस्त्र के साथ उन्हें भोजन वितरण कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। महंत को उनकी अध्यात्म एवं ब्रज भूमि की सेवा को देखते हुए सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि ब्रज बचेगा तो भारत बचेगा। यह साक्षात गोलोकधाम हैं। ब्रज का संरक्षण करना सनातन धर्मावलंबियों का कर्तव्य है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस भूमि भगवान श्री कृष्ण की लीला भूमि रही है। भगवान कृष्ण के लीला स्मृति चिन्हों का संरक्षण प्रत्येक बृजवासी, संत, भागवताचार्य एवं कृष्ण भक्तों को करना चाहिए। महंत डॉ. अधिकारी गुरु जी महाराज ने कहा कि जो मुझे सम्मान मिला है मैं उसके लिए ब्रज भूमि कल्याण परिषद का आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्य बद्रीश, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शास्त्री, मुरली अग्रवाल, जमुना बाले बाबा, ईश्वर चंद्र रावत, मदनलाल वर्मा, अशोक गोस्वामी, बाल कृष्ण गोस्वामी, आशीष गोस्वामी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed