फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dozen People Fall Ill in Posh Society

Mathura News: पॉश सोसायटी में दर्जनभर लोग बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dozen People Fall Ill in Posh Society
श्रीकृष्ण लोक सोसाइटी में टंकियों की जाँच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र स्थित श्री कृष्ण लोक सोसायटी में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नेशनल हाईवे किनारे स्थित पॉश सोसायटी में दूषित पानी पीने से बच्चे और बुजुर्गों समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। उधर, सूचना पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और टीम को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोसायटी में रहने वाले लोगों को अचानक पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल प्रभारी राकेश सिकरवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों की जांच की। गंभीर मरीजों को परामर्श के साथ दवाइयां दी गईं। राकेश सिकरवार ने बताया कि यह एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस के लक्षण हैं। मरीजों को दवाएं वितरित की गई हैं। अगले बृहस्पतिवार को फिर से टीम जांच के लिए जाएगी। विभाग फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

उधर, लोगों की तबीयत बिगड़ने पर लोगों ने पानी की टंकियों की जांच की, तो वे हैरात रह गए। आरोप है कि टंकियों में कीड़े और काई जमी हुई थी। स्थानीय लोगों ने सोसायटी के अध्यक्ष और सेक्रेटरी पर आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है, लेकिन टंकियों की सफाई नहीं कराई गई। सोसायटी वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. गोपाल गर्ग ने बताया कि संक्रमण के कारणों की जांच की जा रही है और पानी के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed