{"_id":"135100d6bf9f7bff70e7ad8e134b090b","slug":"doctors-from-agra-has-been-reached-to-barhana-in-kosikalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहाना में पहुंची एसएन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहाना में पहुंची एसएन की टीम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 28 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएन मेडिकल कालेज की टीम ने गांव बरहाना पहुंचकर 250 हेपेटाइटिस के संभावित मरीजों के रक्त के नमूने लिए। इनकी त्रिस्तरीय जांच के लिए इन्हें लखनऊ भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ग्रामीणों को उपचार दिलाया जाएगा। टीम यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि आखिर गांव में हेपेटाइटिस फैला कैसे?
एसएन मेडिकल कालेज आगरा की टीम में माइक्रोबायलॉजी विभागध्यक्ष डा. अंकुर गोयल, मेडिसन विभाग के डा. प्रभात अग्रवाल, रेजीडेंट ऑफीसर डा. वरुण और डा. मानवेंद्र थे। टीम ने करीब 250 ग्रामीणों के ब्लड सैंपल लिए। डा. अंकुर गोयल ने बताया कि ग्रामीणों में यह रोग कैसे फैला? टीम रोग के अनेक तरह से फैलने के सवालों पर जांच करेगी। गांव में जितने रोगी हैं, वही रहें, आगे कोई इसकी चपेट में न आ पाए। उन्होंने बताया कि रोगियों की तीन स्तर पर एलाइजा, पीसीआर और सीक्वेंसी टेस्ट कराया जाएगा, जो कि लखनऊ के केजेएमसी में संभव है।
लखनऊ की टीम गुरुवार को आगरा एसएन कालेज पहुंच जाएगी, जहां से नमूनों को लेकर रिपोर्ट देगी। उसके बाद ग्रामीणों को उपचार दिलाया जाएगा। मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डा. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि जांच के आधार पर तय होगा कि किस रोगी को किस प्रकार और कौन सी दवाएं देनी हैं। गांव में सीएमओ डा. सज्जन कुमार, एसीएमओ डा. सुकेश गुप्ता, सीएचसी प्रभारी डा. राजीव गुप्ता, डा. रैकवार, हरफूल सिंह पौनियां, भाजपा नेता रघुवर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।