फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Doctors clash with each other on the previous number of Doctors Day

डाक्टर्स डे की पूर्व संख्या पर डाक्टर्स आपस में भिड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Doctors clash with each other on the previous number of Doctors Day
वृंदावन (मथुरा)। डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर वृंदावन का सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल डॉक्टरों की जंग का अखाड़ा बन गया। बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हुए सीएमएस के साथ अस्पताल के डॉक्टर ने मारपीट कर दी। झगड़े के बीच सीएमएस कार्यालय में लगे सीसीटीवी रिकॉर्डर और टीवी को तोड़ दिया गया। हंगामे की जानकारी मिलते ही अस्पताल का अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया और बीच बचाव किया। सीएमओ ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव कुमार जैन बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए। 2020 में सीएमएस का चार्ज लेने वाले संजीव का विदाई समारोह था। अस्पताल के सभागार में विदाई समारोह से पूर्व ही विवाद हो गया। बताते हैं कि अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दिलीप, डॉ. मौसम व एक अन्य चिकित्सक सीएमएस के ऑफिस में पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं पर घटना हुई। झगड़े के बाद सीएमएस और डॉक्टर पुलिस से शिकायत करने थाना जैंत पहुंचे। झगड़े की जानकारी मिलते ही प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉक्टर आलोक और सचिव डॉक्टर संदीप चौधरी थाना जैंत पहुंच गए। जहां सीएमएस और डॉक्टर दिलीप, डॉक्टर मौसम को समझा बुझाकर जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि सीएमएस और अन्य डॉक्टर में कुछ मिस अंडरस्टेंडिंग हो गई थी। दोनों पक्षों से बात कर मामले को समझने का प्रयास किया है। इधर, सीएमओ संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है।
बृहस्पतिवार को रिटायरमेंट था। कार्यालय में बैठकर कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर दिलीप और अन्य डॉक्टर आए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की। इससे उनके सिर में चोट पहुंची है।

- डॉ. एसके जैन, सेवानिवृत्त सीएमएस, संयुक्त जिला अस्पताल
डॉक्टरों के बीच हुए विवाद का मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों को बैठाकर मामले का सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। गलती किसकी है इसकी जांच कराई जा रही है।
- डॉ. एके वर्मा, सीएमओ
मेरी ओर से किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। बल्कि डॉ. संजीव जैन द्वारा ही उनके साथ बदसलूकी की गई।
- डॉ. दिलीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed