फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Diwali: The Chief Minister made the saints of Braj sweet.

दिवाली : मुख्यमंत्री ने कराया ब्रज के संतों का मुंह मीठा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Diwali: The Chief Minister made the saints of Braj sweet.
मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज के संतों को त्योहार की मिठाई के साथ दिवाली का बधाई संदेश भेजा है। लखनऊ से भेजे गए मिष्ठान के साथ गिफ्ट पैकिट को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप संतों के आश्रम मथुरा-वृंदावन सहित गोकुल, बरसाना और गोवर्धन पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आगमन दौरान संतों को भोजन कराते हैं तो अनेक बार उनके आश्रमों में प्रसाद पाया है। साढे़ पांच साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का २६ बार मथुरा आगमन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के प्रति आध्यात्मिकलगाव को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने दिवाली पर शुभकामनाओं के साथ संतों को उपहार पैकिट भेजा है। इसमें मिष्ठान के साथ दीपक, पूजा सामग्री है। एक कलेंडर भी भेजा गया है जिस पर मोदी के साथ योगी की तस्वीर है। लखनऊ से संतों के लिए भेजे गए उपहार पैकिट पर अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्रीराम के मंदिर की छवि अंकित है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के इस उपहार को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप संतों के द्वार पहुंचे हैं। इन संतों में अखिल भारतीय चतुर्थ संप्रदाय से श्रीमहंत फूलडोल महाराज, अखाड़ा परिषद के ब्रज मंडल अध्यक्ष हरिशंकर नागा, महामंडलेश्वर तेरहभाई त्यागी, रामस्वरूप दास महाराज, अभा निर्मोही अखाड़ा से सुंदर दास महाराज, मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, महामंडलेश्वर अनंत देव गिरी, महामंडलेश्वर चित प्रकाशानंद महाराज, रमेश बाबा, विनोद बाबा, गुरुशरणानंद महाराज, ज्ञानानंद महाराज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed