फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Diwali lit up, there was a colorful shade in the sky

जगमग हुई दिवाली, आसमान में छाई सतरंगी छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Diwali lit up, there was a colorful shade in the sky
मथुरा/वृंदावन। दीपों के पर्व दिवाली पर संपूर्ण शहर जगमग हो गया। घर और प्रतिष्ठानों के साथ मंदिरों की चमक देखते ही बन रही थी। पूजन के साथ शुरू हुई आतिशबाजी ने आसमान को रंग दिया। रात भर आसमान में सतरंगी छटा छाए रही।
विज्ञापन

मंगलवार को दिवाली का उत्साह देखने को मिला। घर और बाजारों में अलग ही रौनक रही। लोग दीपों के इस त्योहार की उत्साह से भरपूर नजर आए। पूजन का दौर शाम को शुरू हो गया, जो मध्य रात के बाद भी जारी रहा। लोगों ने अपने मुहूर्त के मुताबिक घर और प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन

तीर्थ नगरी वृंदावन में धार्मिक और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सायंकाल लोगों ने नगर के ठाकुर प्रमुख बांके बिहारी मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर, राधा दामोदर, राधा रमण मंदिर, रंगजी आदि मंदिरों में दीपदान कर ठाकुरजी से परिवार की खुशहाली की कामना की। लोगों ने यमुना में दीपदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर बाजारों में गहमागहमी रही। शाम को भावपूर्ण तरीके से लक्ष्मी-गणेशजी का पूजन किया। पूजन की घड़ी के साथ ही नगर में चहुंओर पटाखों की गूंज गुंजायमान हो उठी। देवालयों की दिवाली खास रही। मंदिर रोशनी की जगमगाहट से सराबोर रहे। ठाकुर के श्रीविग्रहों ने लाल एवं गुलाबी रंग के परिधान धारण कर रखे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed