फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Divorced woman body found in locked room in her friend house in Mathura

UP: तीन दिन शव के साथ सोती रही सहेली, इत्र से महका लेती घर; पड़ोसियों को हुई शंका...पहुंची पुलिस तो हुआ खुलासा

Sun, 03 Mar 2024 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 10:04 PM IST
सार

गंगा देवी सहेली के साथ उसी के घर में रहती थी। शव व कपड़ों की स्थिति देख हत्या से पहले गलत काम की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सहेली को हिरासत में लिया है। वारदात में बलदेव के एक युवक का भी नाम सामने आया है।

विज्ञापन
Divorced woman body found in locked room in her friend house in Mathura
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की शाम तलाकशुदा महिला का शव उसकी सहेली के घर में बंद कमरे में मिला। शव बुरी तरह से गल चुका था। महिला अपनी सहेली के साथ उसी के घर में रहती थी। शव व कपड़ों की स्थिति देख हत्या से पहले उसके साथ गलत काम की आशंका जताई जा रही है। सहेली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के डर से शव छिपा दिया था। 

विज्ञापन


घटना फरह थाना क्षेत्र के महुअन इलाके की है। यहां की रहने वाली गंगा देवी (26) पुत्री मुंशी मूलरूप से छड़गांव, रिफाइनरी की रहने वाली थी। उसकी शादी चौमुंहा के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसने युवक को छोड़ तलाक ले लिया था। इसके बाद अपनी सहेली हेमा निवासी महुअन के साथ रहने लगी। 

विज्ञापन

कमरे में लटका मिला ताला

हेमा का पति मानसिक विक्षिप्त है। परिवार में तीन बच्चे, जिनमें एक बेटा व दो बेटियां हैं। रविवार को हेमा अपने घर में नहीं घुस रही थी। वह बार-बार इत्र का छिड़काव कर रही थी। पड़ोसियों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। इस पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में स्थित दो में से एक कमरे में ताला लटका मिला। 

पुलिस ने हेमा से चाबी मांगी तो उसने मना कर दिया। पुलिस ने गेट तोड़ा तो कमरे में महिला का शव मिला, जिसकी पहचान गंगा देवी के तौर पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मूल कारण स्पष्ट होगा। मामले में बलदेव के एक युवक का भी नाम आ सामने आया है।

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हेमा से पूछताछ की जा रही है। हत्या है या आत्महत्या इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने पर की जाएगी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed