फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Divisional Commissioner and DIG inspected the venue of CM's program

Mathura News: मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner and DIG inspected the venue of CM's program
सभा स्थल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त और डीआईजी
फरह। पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार शाम मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आयोजकों से मुख्यमंत्री की सभा में होने वाली भीड़ की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के हैलीपेड से स्मारक तक जाने के रास्ते और उसके बाद सभा स्थल का निरीक्षण किया। मेला समिति के पदाधिकारियों को अधिकारियों ने सुझाव भी दिए। इससे पूर्व दीनदयाल धाम पहुंचे मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सीडीओ मनीष मीणा, एसडीएम अभिनव जे जैन, सीओ श्वेता वर्मा, बीडीओ नेहा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इधर पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल से शुरु होने वाले मेले में आसपास के क्षेत्र के लाखों लोग विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद उठाने यहां आएंगे। विभिन्न राज्यों से छोटे-बड़े दुकानदारों ने यहां डेरा डाल दिया है। झूले लग गए हैं। वहीं दुकानें भी सजने लगी हैं। मेला परिसर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है। मेले में लोहे के संदूक, घरेलू आटा चक्की पिसाई वाले दुकानदार तो यहां करीब एक माह तक डेरा डाले रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले का उद्देश्य पं. दीनदयाल के विचारों के अनुरूप गांव गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, महिला वर्ग के उत्थान की कोशिश करना है। इस बार भी मेले में वीआईपी का जमघट रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री का 19 सितंबर को आगमन प्रस्तावित है। वहीं प्रदेश सरकार के कई मंत्री, संघ के बड़े पदाधिकारी आयोजनों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के लिए दौलतपुर रोड पर हैलीपैड बनाया जा रहा है। किसान एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी में अलग-अलग राज्यों की स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed