{"_id":"6a5d29250a0f796a7c05ebbe","slug":"disused-pipeline-on-the-parikrama-route-becomes-a-source-of-trouble-mathura-news-c-29-mtr1013-583796-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: परिक्रमा मार्ग पर बेकार पड़ी पाइप लाइन बनी परेशानी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: परिक्रमा मार्ग पर बेकार पड़ी पाइप लाइन बनी परेशानी का कारण
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) द्वारा करीब पांच वर्ष पूर्व गांव आन्यौर में भेवला थोक से शुद्ध बिहारी जी मंदिर तक डाली गई चौकोर पाइप लाइन अब अनुपयोगी साबित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पाइप लाइन अब श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पाइप लाइन परिक्रमा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों की केबल बिछाने के उद्देश्य से डाली गई थी, लेकिन परियोजना सफल नहीं हो सकी। बाद में सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग बिजली के खंभों के ऊपर से कर दी गई। इसके बावजूद भारी-भरकम पाइप सड़क किनारे वैसे ही पड़े हुए हैं। समय के साथ पाइप अपनी जगह से खिसककर करीब पांच से छह फीट सड़क की ओर आ गए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पाइपों के बीच चिकनी मिट्टी और कीचड़ जमा हो गया है। बारिश के दौरान यहां पानी भरने से फिसलन और गंदगी की समस्या बढ़ जाती है, जिससे परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पाइप लाइन हटाकर मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने की मांग की है।
--
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
पाईप लाईन की वजह से सड़क संकरी हो गई है। रात में अंधेरे की वजह से पाइप लाइन दिखाई नहीं देती है, जिनसे टकरा कर स्थानीय लोग और परिक्रमार्थी गिर जाते हैं। इस पाईप के कारण गंदगी बनी रहती है।
विज्ञापन
विनोद सिंह, स्थानीय
आए दिन परिक्रमार्थियों को ठोकर लगती हैं। गाड़ियां निकलते समय यहां रास्ता रुक जाता है, जिससे परिक्रमार्थियों को पाईपों के ऊपर से होकर निकलना पड़ता है। ठोकर लगने के कारण लोग चुटैल हो जाते हैं।
अनंत कौशिक, स्थानीय
यह पाइप लाइन न तो किसी काम आ रही है और न ही हटाई जा रही है। यह सिर्फ रास्ते में रोड़ा बनकर पड़ी है। प्रशासन से बार-बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
गिरिराज सिंह, स्थानीय
यह समस्या न केवल वाहन चालकों बल्कि धार्मिक भावना से परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी गंभीर चुनौती बन गई है। संबंधित विभाग से अपेक्षा है कि वे इस अनुपयोगी पाइप लाइन को शीघ्र हटाकर रास्ते को सुगम बनाएं।
भानु कौशिक, स्थानीय