{"_id":"6a231fa33215686f1307e264","slug":"district-panchayat-members-nephew-opens-fire-on-wrestlers-mathura-news-c-369-1-mt11009-147594-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिला पंचायत सदस्य के भतीजे ने पहलवानों पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिला पंचायत सदस्य के भतीजे ने पहलवानों पर बरसाईं गोलियां
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णा नगर क्षेत्र में एक जिला पंचायत सदस्य के भतीजे ने चौथ वसूली का आरोप लगाकर भूतेश्वर अखाड़े के पहलवानों पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, शेरगढ़ के आरोसेही निवासी दिनेश वशिष्ठ वर्तमान में कृष्ण विहार में रहता है। अखाड़े के कर्म पहलवान पर चौथ वसूली का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात को चौथ देने के लिए स्कॉर्पियो में सवार होकर भूतेश्वर अखाड़ा गया था। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान दिनेश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 मिनट में कई बार गोलियां बरसाईं। अखाड़े में मौजूद पहलवान अपनी जान बचाकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दिनेश को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रही हैं। साथ ही रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।