{"_id":"623866a615c357453e768e5d","slug":"district-divided-into-16-sectors-5-zones-for-up-board-exam-mathura-news-mtr5148222199","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को १६ सेक्टर, ५ जोन में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को १६ सेक्टर, ५ जोन में बांटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल, इंटर की परीक्षाएं २४ मार्च से शुरू होने जा रही हैं। जनपद में १५२ परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था के लिए संपूर्ण क्षेत्र को ५ जोन और १६ सेक्टर में विभाजित किया गया है। इनके अलावा तीन सुपर जोन भी बनाए गए हैं। इनकी कमान एडीएम स्तर के अधिकारियों के हाथ में होगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के शुरू होने में अब महज एक दिन और रह गया है। २४ मार्च से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसकी व्यवस्थाओं को अब शिक्षा विभाग अंतिम रूप देने में जुटा है। इसी के तहत मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम वित्त और एडीएम प्रशासन के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को बनाया गया है। पांच जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम बनाए गए हैं, जबकि १६ सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व विभिन्न विभागाध्यक्ष और अभियंताओं को सौंपा है।
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जिले में १५२ केंद्रों पर होंगी। इनमें ५० केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में हैं। इन सभी केंद्रों की व्यवस्थाओं को शिक्षा परिषद प्रयागराज के दिशानिर्देशों से अवगत करा दिया गया है। डीआईओएस ने इस संदर्भ में सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की है। डीआईओएस राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रश्नपत्रों का वितरण किया
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए सोमवार को प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों पर वाहन से हाईस्कूल और इंटर के प्रश्नपत्र पहुंचाएं गए। इन्हें प्राप्त करने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूूदगी रही।
प्रत्येक केंद्र पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक
सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिशानिर्देशों के तहत अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। इसमें अनुदानित संस्थाओं में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार बनाया गया है, जबकि अन्य अनुदानित और राजकीय संस्थाओं में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।