फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Distributed tablets to 498 students of 10 polytechnic colleges

१० पॉलिटेक्निक कॉलेज के ४९८ छात्रों को बांटे टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Distributed tablets to 498 students of 10 polytechnic colleges
मथुरा। बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में प्रदेश सरकार की योजना के तहत छात्र-छात्राओं को फ्री टैबलेट वितरित किए गए। इस समारोह में जनपद के १० पॉलिटेक्निक के ४९८ छात्रों को टैबलेट दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग, विधायक पूरन प्रकाश के साथ विशिष्ट अतिथि सीडीओ नितिन गौड़, एडीएम वित्त विजय शंकर दुबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टैबलेट स्मार्टफोन योजना अंतर्गत टैबलेट वितरण में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा प्रदान करने के तरीके अब समय के साथ आधुनिक होते जा रहे है।
विज्ञापन

शिक्षा के साथ विभिन्न क्षेत्रों का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। छात्र ऐसे भी हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टैबलेट व स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं है। ऐसे सभी छात्रों के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज रमेंद्र कुमार, अग्रवाल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद अग्रवाल, सचिव रजनीकांत चौकसी, बीएसएसीईटी के चेयरमैन मटूटोमल अग्रवाल, वाइस चेयरमैन एडवोकेट अरविंद अग्रवाल, डायरेक्टर प्रो. श्यामसुंदर अग्रवाल, डायरेक्टर एएसएम पॉलिटेक्निक प्रो. लोकेंद्र शर्मा, रजिस्ट्रार भगवान सिंह सहित अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed