फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dispute over burial

Mathura News: शव दफनाने को लेकर विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
dispute over burial
मथुरा। बच्ची का शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर एसडीएम और सीओ पहुंचे। दोनों अफसरों की मौजूदगी में शव को दफन करवाया गया।
विज्ञापन

महावन कस्बे में स्थित मोहल्ला कंमगर अप्पू की बेटी नरगिस ससुराल शाहदरा, आगरा से एक माह की बेटी के साथ आई थी। शुक्रवार को नरगिस की बच्ची की तबीयत खराब हो गई। अप्पू उसे चिकित्सक के पास ले गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसे दफनाने के लिए लोग कब्रिस्तान पहुंचे। कब्र के लिए गड्ढा खोदते समय प्रदीप मोहल्ला बलदेव गढ़ ने खुद की भूमि बताकर इसका विरोध किया।

कहा, यह जमीन हमारी है। बात बढ़ने पर महावन थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। प्रदीप ने कहा कि जमीन बाबा के नाम पट्टे पर दी गई थी। पिताजी ने बड़े भाई अजय के नाम वसीयत कर दी। भाई अजय के नाम पर खसरा नंबर 548 में दर्ज है। वहीं अप्पू का कहना था कि यहां पहले से ही मुर्दे दफन किए जाते हैं। सूचना पर एसडीएम महावन नीलम श्रीवास्तव और सीओ आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। जमीन की पैमाइश कराई गई। अधिकारियों के समझाने पर कुछ दूर बने कब्रिस्तान में शव को दफन कराया गया। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा कर शव को शांति से दफन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed