{"_id":"5e2996b68ebc3e4b2a05df6c","slug":"dispute-between-pande-and-goswami-crime-mathura-news-agr4261119104","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावनः बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी को प्रसाद चढ़ाने के लिए सेवायत और पंडों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावनः बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी को प्रसाद चढ़ाने के लिए सेवायत और पंडों में नोकझोंक
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुरजी को प्रसाद चढ़ाने को लेकर बिहारी जी के सेवायत गोस्वामी और दर्शन कराने पहुंचे पंडों में तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में दोनों पक्ष वृंदावन कोतवाली पहुंच गए, जहां उनमें आपस में समझौता हो गया।
घटना सुबह करीब 11 बजे की है। वृंदावन के ही रहने वाले एक पंडा कुछ श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। इस दौरान यहां प्रसाद चढ़ाने को लेकर सेवायतों से उनकी कहासुनी होने लगी। बात मारपीट तक पहुंच गई। कुछ देर बाद वहां अन्य पंडे भी पहुंच गए। बाद में दोनों पक्ष वृंदावन कोतवाली पहुंच गए। जहां पर शाम पांच बजे तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
किसी भी पक्ष ने वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इस संबंध में वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि प्रसाद चढ़ाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। आपस में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
गोस्वामी और पंडा को दिए जाएंगे पहचान पत्र
यह कोई पहला मामला नहीं है, जब बिहारी जी मंदिर में गोस्वामी तथा पंडों का आपसी विवाद हुआ है। पहले भी कई दफा विवाद हो चुका है। बृहस्पतिवार के विवाद के बाद पुलिस द्वारा गोस्वामी और पंडा को चिह्नित करने का काम करेगी। उन्हें पहचान पत्र दिए जाएंगे। वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि वह दो दिन के अंदर बिहारी जी मंदिर में बैठक कर गोस्वामीगणों से बातचीत करेंगे। इसी प्रकार से पंडा समाज से भी बात करेंगे। दोनों को चिह्नित कर पहचान पत्र देने का काम किया जाएगा।