फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Discussion on Yamuna water purification

Mathura News: यमुना जल शुद्धिकरण पर हुई चर्चा, विधायक बोले- यमुना में गिरने वाले नाले किए जा रहे टैप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Discussion on Yamuna water purification
सुदामा कुटी में सुतीक्ष्ण दास महाराज से यमुना शुद्धिकरण पर चर्चा करते विधायक
वृंदावन। श्रीनाभा पीठ सुदामा कुटी में यमुना जल प्रदूषण और नालों की समस्या को लेकर चर्चा हुई। यह चर्चा श्रीनाभा पीठ के द्वाराचार्य स्वामी संत सुतीक्ष्ण दास महाराज के सानिध्य में हुई।
विज्ञापन


विधायक श्रीकांत शर्मा ने जानकारी दी कि वृंदावन क्षेत्र के 36 में से 32 नाले टैप कर दिए गए हैं और शेष पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन को रोकने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए जल मार्गों पर जाल लगाए जाएंगे। हालांकि इस दावे पर धर्म सलाहकार पंडित अमित भारद्वाज ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि वास्तव में छोटे-छोटे नालों को टैप नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें केवल बड़े नालों में डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि धाैरेरा के सामने और उससे आगे कई नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं और सदर महादेव घाट क्षेत्र में तो सीवर का पानी अनवरत यमुना में प्रवाहित हो रहा है। स्वामी सुतीक्ष्ण दास महाराज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना जल शुद्धिकरण को केवल योजनाओं तक सीमित न रखकर उसका सख्ती से क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। सुदामा कुटी के महंत अमरदास महाराज, शिवओम गौड़ शास्त्री, मोहन शर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर सुदामा कुटी आश्रम में संत सुदामा दास महाराज की 20वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक संत विद्वत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मणिराम छावनी के महंत कमल नयन दास महाराज ने की। कार्यक्रम में उपस्थित संतों ने संत सुदामा दास महाराज के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं समाजसेवा के विविध पक्षों पर अपने विचार रखे।
नाभा पीठाधीश्वर सुतीक्ष्ण दास महाराज ने कहा कि भारत में गुरु की भूमिका केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने समय-समय पर राष्ट्र को भी संकटों से उबारा है। गुरु हमेशा अपने शिष्य के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन करते हैं।


महंत फूलडोल बिहारीदास, पीपा पीठाधीश्वर बलराम दास महाराज, रमेशचंद्राचार्य महाराज, विधायक राजेश चौधरी आदि ने विचार रखे। महामंडलेश्वर ओंमकार दास, स्वामी आदित्यानंद, नवल गिरी, नेत्रपाल शास्त्री, जानकी शरण महाराज, श्याम दास, रामकरण दास, श्रीधराचार्य, मारुतिनंदन वागीश, अनिरुद्धाचार्य महाराज, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed