{"_id":"61d0a34bc9b1da56050bf352","slug":"disclosure-of-robbery-from-public-convenience-center-operator-mathura-news-mtr5110999150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुविधा केंद्र संचालक से हुई लूट का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुविधा केंद्र संचालक से हुई लूट का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। जन सुविधा केंद्र संचालक से मारपीट कर गल्ले में रखे 35 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। युवकों के कब्जे से मोबाइल, नगदी, तमंचा, रिवाल्वर, कारतूस, चाकू एवं एक कार बरामद की हैं।
प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि शनिवार को सुबह गश्त के दौरान ईदगाह के पास कुछ संदिग्ध हथियारबंद लोगों के होने की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल, श्रवण निवासीगण रघुनाथपुरी, कमलानगर, अनिल निवासी गढ़ी चौक होडल, बलराम निवासी सादकपुर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, एक हजार नगद, दो तमंचा, एक रिवाल्वर, चाकू सहित एक कार बरामद की है।
पूछताछ में युवकों ने बाईपास पर जन सुविधा केंद्र संचालक कमला नगर निवासी जितेंद्र की दुकान का शटर गिराकर बंद कर दिया और मारपीट कर 35 हजार लूट की वारदात स्वीकार करने के साथ लूट की कई घटनाओं में शामिल है। आरोपी राहुल पर 12, अनिल पर 7, बलराम पर 4 मामले थाना कोसीकलां में दर्ज है। अन्य थाना मे आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
चोरी की योजना बनाते चार दबोचे
कोसीकलां। पुलिस ने रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास से चोरी की योजना बनाते चार बदमाशों को पकड़ लिया। युवकों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक, तमंचा और चाकू बरामद कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में उपेंद्र निवासी गोपालबाग, सोनू निवासी गांव बरचावली, रामजीत निवासी गांव सुरवारी, योगेंद्र उर्फ धमंडी निवासी गांव फालैन है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक, तीन तमंचा सहित एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। संवाद