{"_id":"666f5db352cf8d5c270552b4","slug":"dilapidated-buildings-of-35-council-schools-of-the-district-will-be-auctioned-mathura-news-c-369-1-mt11006-114672-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिले के 35 परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवनों की होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिले के 35 परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवनों की होगी नीलामी
विज्ञापन
मथुरा। जिले के 35 परिषदीय स्कूलों के भवन जर्जर हो चुके हैं। अब इन भवनों की नीलामी की जाएगी। जर्जर भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। मलबा हटाने के बाद जर्जर भवनों के स्थान पर नए कमरों का निर्माण किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि 35 परिषदीय स्कूलों के भवन जर्जर हो चुके हैं। इन भवनों की नीलामी की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन स्थानों पर नए कमरों का निर्माण किया जाएगा। जिन स्कूलों में नीलामी होनी है उनमें चौमुहां के तीन, नगर क्षेत्र मथुरा के तीन और राया के दो स्कूलों के जर्जर भवनों की नीलामी 19 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की जाएगी। बलदेव के 4 और फरह के तीन स्कूलों के जर्जर भवनों की नीलामी 20 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की जाएगी।
मथुरा के 9 और नौहझील के 5 स्कूलों के जर्जर भवनों की नीलामी 21 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की जाएगी। कोसीकलां के 1 और छाता के 5 स्कूलों के जर्जर भवनों की नीलामी 22 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की जाएगी। नीलामी से संबंधित सूचना ब्लॉक संसाधन केंद्र के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है।