फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Digital X-ray machine made showpiece in CHC

सीएचसी में शोपीस बनी डिजिटल एक्स-रे मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine made showpiece in CHC
कोसीकलां। सीएचसी में तीन माह पूर्व डोनेट की गई डिजिटल एक्स रे मशीन शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण अस्पताल में एक्स-रे कराने के लिए आने वाले मरीजों को निजी एक्स-रे सेंटरों पर तीन सौ से चार सौ रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में उपचार कराने वाले मरीजों को डिजिटल एक्स-रे सुविधा मिल सके, इसके लिए तीन माह पूर्व दिल्ली की एक संस्था ने मशीन डोनेट की थी। डिजिटल मशीन आने से लोगों को अस्पताल में ही डिजिटल एक्से-रे की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी। तीन माह बीतने के बाद भी मशीन शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इससे अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को डिजिटल एक्स-रे के लिए तीन सौ से चार सौ रुपये खर्च करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि एक्स-रे फिल्म के अभाव में एक्स-रे की सेवा शुरू नहीं हो सकी है। इस बारे में उच्चाधिकारियों ने शासन स्तर पर अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफर सेंटर बना सीएचसी
सरकार ने कई वर्ष पूर्व लोगों को चिकित्सा की सुविधा देने के लिए नगर में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निर्माण कराया था। बनने के बाद से ही यह सीएचसी सुविधाओं की कमी का शिकार है। यहां हमेशा डॉक्टरों के साथ अन्य स्टाफ की काफी कमी रहती है। चिकित्सा उपकरणों के नाम पर कुछ नहीं है। अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। प्रयोगशाला में खानापूरी की जा रही है। प्रयोगशाला में जांचों के लिए दवाएं व केमिकल तो हैं, लेकिन लैब तकनीशियन नहीं हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण यहां साधारण प्रसव ही किया जाता है। गंभीर रोगी को यहां से दूसरी जगह के लिए रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed