फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Difficulties will increase for ITI operators in scholarship scam

Mathura News: छात्रवृत्ति घोटाले में आईटीआई संचालकों की बढे़ंगी मुश्किलें

Mon, 22 May 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 22 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Difficulties will increase for ITI operators in scholarship scam
मथुरा। जिले में 25 करोड़ से अधिक के घोटाले में फंसे करीब 67 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) संचालकों की मुश्किल बढ़ेंगी। इन संस्थानों में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के नाम पर घोटाला पाया गया था, जिसकी जांच शासन ने आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंपी थी। तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर ने मथुरा के सदर बाजार थाने में मुकदमा कराया था। इसमें पूर्व समाज कल्याण अधिकारी व कर्मचारी समेत चार लोग आरोपी हैं।
विज्ञापन



तहरीर के मुताबिक मथुरा के 62 निजी आईटीआई में वर्ष 2015-16 और 2019-20 में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति दी गई थी। इनमें जमकर अनियमितता की गई। आरोप था कि पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी, पटल सहायक नवीन मेहरोत्रा, कनिष्ठ सहायक योगेश कुमार और सहायक विकास अधिकारी राहुल कुमार ने इन संस्थानों से मिलीभगत करके 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि का गबन व फर्जीवाड़ा किया। आरोपियों को निलंबित किया जा चुका है। विभागीय जांच के मुताबिक फर्जी दस्तावेज तैयार कर छात्रों की संख्या बढ़ाकर व अपात्रों के नाम पर भी छात्रवृत्ति जारी की गई। मान्यता विहीन संस्थानों में छात्र-छात्राओं के नाम से आवेदन कर धनराशि का गबन किया गया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके साथ ही, भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा संबंधित संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed