फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Diamond necklace stolen from AC coach of Nanda Devi Express passenger traveling from Haridwar to Mathura

UP: नंदा देवी एक्सप्रेस के एसी कोच से हीरे का हार चोरी, हरिद्वार से मथुरा के लिए सफर कर रहा था यात्री

Thu, 25 Apr 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 11:00 PM IST
सार

नंदा देवी एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहे यात्री का बैग चोरी हो गया। इसमें  हीरे का हार, आईफोन, पेन कार्ड, आधार कार्ड, चश्मा और 6-7 हजार की नकदी रखी थी। यात्री हरिद्वार से मथुरा के लिए सफर कर रहा था। 

विज्ञापन
Diamond necklace stolen from AC coach of Nanda Devi Express passenger traveling from Haridwar to Mathura
एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रहे यात्री का बैग हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चोरी हो गया। बैग में हीरे का हार, नकदी और अन्य सामान रखा था। ट्रेन के एसी कोच में एक के बाद एक चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। मथुरा जंक्शन पहुंचकर पीड़ित रेल यात्री ने मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन


ताजा मामला ट्रेन संख्या 12402 नंदा देवी एक्सप्रेस का है। बाबा स्वादम अपार्टमेंट जिला थाने मुंबई निवासी रामधनवानी पुत्र हरदास मल 22 अप्रैल को ट्रेन के ए 1 कोच की सीट नंबर 13, 15 पर सफर कर रहे थे। उन्हें हरिद्वार से मथुरा आना था। रामधनवानी के मुताबिक ट्रेन जब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची तो उनका हैंडबैग चोरी हो गया।
विज्ञापन


बैग में हीरे का हार, आईफोन, पेन कार्ड, आधार कार्ड, चश्मा और 6-7 हजार की नकदी रखी थी। मथुरा जंक्शन जीआरपी ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि घटना हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर हुई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए समस्त प्रपत्र मूल प्रार्थना पत्र के साथ हजरत निजामुद्दीन भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित नहीं रहा एसी कोच का सफर

एसी कोच में अटेंडेंट की तैनाती रहती है। इसके साथ ही आरपीएफ और जीआरपी स्क्वैड भी कोच में लगातार गश्त करती है। इसके बाद भी चोर लगातार वारदात को अंजाम देकर एसी कोच की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एसी कोच में हो रही वारदात से रेलयात्री भी परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed