{"_id":"5fb6b6e48ebc3e9baf5cf36c","slug":"dharna-mathura-news-agr468586936","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लेम कोर्ट के बाहर धरने पर बैठे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लेम कोर्ट के बाहर धरने पर बैठे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल को जिला न्यायालय परिसर से दूर बनाने का विरोध करते हुए क्लेम अधिवक्ताओं ने न्यायालय में कार्य नहीं किया है। इसके विरोध में अधिवक्ता न्यायालय के बाहर धरने पर बैठे गए।
मोटर एक्सीडेंट क्लेम कोर्ट जिला न्यायालय से 2 किलोमीटर दूर फेज-ए-आम कॉलेज में बना दी गई है। इसे लेकर क्लेम अधिवक्ता बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी रणधीर सिंह ने आंदोलनरत अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर क्लेम कोर्ट जिला न्यायालय परिसर व कलक्ट्रेट परिसर में बनाने की मांग को लेकर शासन में वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
जिला मुख्यालय से दूर कोर्ट बनाने का विरोध बार एसोसिएशन की ओर से भी किया जा रहा है। बार एसोसिएशन के सचिव सुनील चतुर्वेदी ने जिला जज मथुरा को पत्र लिखकर शीघ्र क्लेम कोर्ट न्यायालय परिसर में बनाने की भी मांग की है। क्लेम फोरम के सचिव ओमवीर सारस्वत ने बताया है कि जब तक क्लेम कोर्ट जिला न्यायालय परिसर मथुरा व कलक्ट्रेट परिसर में नहीं बनाई जाएगी, तब तक अधिवक्ता कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
अधिवक्ता शाम तक बैठे रहे। इसमें सतीश शर्मा, बृजेश शर्मा, अरविंद गौतम, राजेश चतुर्वेदी, प्रणब शर्मा, रामवीर यादव, सर्वेश, दीपक अग्रवाल, रघुनाथ सिंह राजावत, गौरव यादव, हाकिम सिंह सिसोदिया, नरेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, राधेलाल, राकेश चौधरी, दीनदयाल, शिवचरण लाल, धर्मवीर सिंह आदि रहे।