फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dhaarmik jalasa

जमातियों की तलाश में खंगाली गईं मस्जिदें

Wed, 01 Apr 2020 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
dhaarmik jalasa
मथुरा दरवाजा स्थित मस्जिद के गेट पर लगा ताला। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। दिल्ली के धार्मिक जलसे में शामिल हुए जमातियों की तलाश में पुलिस ने बुधवार को भी जिलेभर में मस्जिदें खंगालीं। इस दौरान शहर की राधेश्याम कॉलोनी मस्जिद में नमाज पढ़ रहे 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर लॉकडाउन का उल्लंघन और धारा 144 को तोड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया है। नंदगांव में भी पुलिस ने एक मस्जिद में चेकिंग की। उधर, दिल्ली के जलसे से आए छह जमातियों की तलाश में पुलिस ने कोसीकलां की मस्जिद में दबिश दी, पर इनमें से अभी तक कोई भी पकड़ा नहीं गया है। कोसी से चार माह पूर्व जमात में तंजानिया और महाराष्ट्र गए 19 लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के धार्मिक जलसे में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद से वहां से आए लोगों की तलाश देशभर में की जा रही है। पिछले दिनों जमात से लौटे 51 लोगों को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ा था, जिनमें से 30 को क्वारंटीन किया गया है। मंगलवार देर रात तक कई मस्जिदों में चेकिंग की गई थी। बुधवार को भी पुलिस की टीमों ने जिलेभर में कई मस्जिदों में चेकिंग की। थाना गोविंदनगर की बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी गिरीश कुमार को मंगलवार की शाम सूचना मिली कि राधेश्याम कॉलोनी में नई मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मस्जिद में पहुंचे और सभी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए रुद्दार पुत्र बुद्दी खान, सलामत और अली पुत्र शकूर खां, जमील अब्बासी पुत्र शमशुद्दीन, अली असगर पुत्र अगन, सिकंदर खां पुत्र शाबुद्दीन, मौ. शाहिद पुत्र शाकिर, सुलेमान पुत्र गफुआ, आशु खां पुत्र वहीद, शाहरुख पुत्र अली असगर, कमरुद्दीन खां पुत्र सफिया खान, हामिद पुत्र हामिद खान हैं। इन सभी पर लॉकडाउन का उल्लंघन और धारा 144 को तोड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि छह जमाती दिल्ली के धार्मिक जलसे से कोसीकलां आए थे। यह सूचना मिलने के बाद छह जमातियों की तलाश मस्जिद में की गई। फिलहाल अभी तक इनमें कोई भी पकड़ में नहीं आया। जल्द ही इन छह जमातियों को पकड़ा जाएगा। इसी तरह नगला शेषशाई में एक जमाती होने की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने जमाती का स्वास्थ्य परीक्षण किया लेकिन वह संक्रमित नहीं मिला। इसी तरह चार माह पूर्व कोसीकलां के छह लोग जमात में तंजानिया और 13 लोग अमरावती महाराष्ट्र गए थे। इन 19 लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed