फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees visiting Banke Bihari temple of vrindavan on Akshaya Tritiya should pay attention

बांकेबिहारी मंदिर: अक्षय तृतीया पर आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें...ये किए गए हैं इंतजाम, ट्रैफिक प्लान भी तैयार

Mon, 28 Apr 2025 07:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 28 Apr 2025 07:13 PM IST
सार

अक्षय तृतीया पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के चरण दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ेगा। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने प्लान तैयार किया है। इस दाैरान सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी।

विज्ञापन
Devotees visiting Banke Bihari temple of vrindavan on Akshaya Tritiya should pay attention
अक्षय तृतीया को लेकर निरीक्षण करते अफसर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में अक्षय तृतीया पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के चरण दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने सोमवार को मंदिर के सेवायतों के साथ मोहन बाग में बैठक की। इसमें सुचारू दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


 

बैठक के उपरांत डीएम और एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ मंदिर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। एसएसपी ने जानकारी दी कि मंदिर और आसपास के क्षेत्र को तीन जोन और नौ सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: सांसद रामजीलाल सुमन का करणी सेना को तगड़ा जवाब, टूट जाऊं या झुक जाऊं...गलतफहमी नहीं पालना
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल के अलावा, रेंज और जोन स्तर से अतिरिक्त फोर्स और पीएसी की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है। साथ ही, यमुना किनारे और मंदिर के मुख्य मार्गों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है जिससे बाहर से आने वाले भक्तजन आसानी से मंदिर तक पहुंच सकें। प्रशासन ने पहलगाम जैसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा है।

ये भी पढ़ें-Pahalgam Attack: माहाैल बिगाड़ने का प्रयास...होटल कर्मियों पर बनाया धार्मिक नारे लगाने का दबाव, केस दर्ज

 
विज्ञापन

अक्षय तृतीया से पहले चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
अक्षय तृतीया पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान विशेष रूप से बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र, विद्यापीठ चौराहा और प्रेम मंदिर मार्ग के आसपास चलाया गया, जहां अवैध दुकानों, पोस्टरों और फुटपाथ पर लगाए गए सामानों को हटाया गया। अभियान की अगुवाई अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने की। उन्होंने स्वयं निरीक्षण कर सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी और मौके पर ही अतिक्रमण हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed