{"_id":"61698962b984dc006e5f274c","slug":"devotees-troubled-by-the-terror-of-monkeys-four-injured-due-to-the-fall-of-the-balcony-mathura-news-mtr506982881","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के आतंक से परेशान श्रद्वालु, छज्जा गिरने से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के आतंक से परेशान श्रद्वालु, छज्जा गिरने से चार घायल
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम के आंशिक प्रयास के बाद भी मथुरा-वृंदावन नगरीय क्षेत्र में उत्पाती बंदरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को आपस में बंदरों के लड़ने के कारण मदनमोहन मंदिर का जर्जर छज्जा गिर गया। इसकी चपेट में आकर चार श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर के समीप घटित हुई।
आम जनता के दबाव के चलते नगर निगम ने कुछ समय के लिए बंदर पकड़ो अभियान चलाया, लेकिन इस अभियान से कोई खास लाभ जनता को नहीं हुआ। वरन स्थिति और विकराल होती जा रही है। बंदरों का उत्पात इस कदर बढ़ गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में यह एक विशेष मुद्दा बनना तय है। शहर के द्वारिकाधीश मंदिर इलाके में एक बार फिर बंदरों का उत्पात देखने को मिला।
श्रद्धालु द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी बंदरों के दो गुट आपस में लड़ते हुए आए जिससे द्वारिकाधीश मंदिर के समीप स्थित मदनमोहन मंदिर का छज्जा गिर गया। नीचे से गुजर रहे चार श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। हादसे में बाराबंकी निवासी अनिल वाजपेयी, चंदन मिश्रा, मथुरा निवासी गोपाल चतुर्वेदी व एक अन्य श्रद्धालु घायल हो गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लाए गए श्रद्धालुओं को काफी चोटें आई हैं, जबकि 2 श्रद्धालु प्राथमिक उपचार के बाद चले गए। नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि अभियान चलाकर 2000 के करीब बंदर पकड़े गए हैं। इसके अलावा अन्य बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति प्राप्त होते ही फिर बंदर पकड़ो अभियान चलाया जाएगा।