फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees take a dip in faith in Barsana on the occasion of New Year

नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बरसाना में लगाई आस्था में डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in faith in Barsana on the occasion of New Year
बरसाना। धारा तो बह रही है राधा नाम की, हम हो गए दीवाने राधा नाम के ऐसा ही नजारा नव वर्ष पर राधारानी के गांव बरसाना में देखने को मिला। जिधर देखो उधर राधारानी के भक्तों की टोली मदमस्त होकर नाचते गाते दिखाई पड़ रही थी। भक्तों ने गहवर वन की परिक्रमा की, उसके बाद लाडली महल में राधारानी को हैप्पी न्यू ईयर बोला और नववर्ष पर आशीर्वाद मांगा। वहीं वृषभान दुलारी भी चांदी के ऊंचे सिंहासन पर विराजमान होकर अपने भक्तों पर कृपा का सागर उड़ेल रहीं थी।
विज्ञापन

राधा जी के गांव बरसाना में नववर्ष के उपलक्ष्य में श्रद्धालु शुक्रवार की शाम से जुटने लगे थे। भोर होते ही श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा। वृषभानु दुलारी माखन चोर श्रीकृष्ण के साथ जगमोहन में विराजमान होकर कृपा बरसा रही थी। सेवायत किशोरी श्याम गोस्वामी ने बताया कि सर्दी के चलते राधारानी के सामने आग की अंगीठी जलाई जा रही है। जयपुरी रजाई ओढ़ाई जा रही है। गरमाई के लिए राधारानी के भोग प्रसाद में केसर डाला जा रहा है।
विज्ञापन

भीड़ को देख पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूले
बरसाना। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु लाडली के धाम में नववर्ष की पूर्व संध्या से ही एकत्र होने लगे। देखते ही देखते लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम लाडली जी के महल में उमड़ने लगा। भीड़ को देखते हुए पुलिस को मंदिर का रास्ता वन वे करना पड़ा, जबकि मंदिर परिसर में राधाष्टमी की तरह भीड़ एकत्र थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed