फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees Shri Banke Bihari Temple on Sunday

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को उमडे श्रद्धालु, गलियां पड़ीं छोटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees Shri Banke Bihari Temple on Sunday
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को सुबह से ही आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। जहां मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भरा रहा। वहीं मंदिर की गलियां श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे छोटी पड़ गई। श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। जबर्दस्त भीड़ के बीच श्रद्धालुओं के पसीने छूट गए। बच्चे और महिलाओं को धक्कों और भीड़ के दबाव के बीच मंदिर तक पहुंच सके।
विज्ञापन

योगिनी एकादशी के बाद रविवार होने पर सुबह से ही विद्यापीठ चौराहा से लेकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। दाऊजी तिराहा से मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी कतार में लगकर मंदिर तक पहुंचने का इंतजार करते देखे गए। श्रद्धालु राधे-राधे के बोल के साथ हाथ में प्रसाद व पुष्प माला लिए मंदिर के द्वार तक पहुंचने के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार किया। मंदिर ही नहीं आसपास की संकरी गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भर गई। संकरी गलियों में पैर रखने की जगह नहीं रही। श्रद्धालुओं ने बच्चों का भीड़ के दबाव से बचाव के लिए अपने कंधों पर ले लिया। भीड़ के दबाव और पीछे से आ रहे धक्कों के कारण सर्वाधिक परेशानी वृद्ध एवं महिला श्रद्धालुओं को हुई। मार्ग और मंदिर के चौक में भीड़ का दबाव करने व नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जगह-जगह होल्डिंग एरिया पर रस्सी की मदद से पांच से दस मिनट तक रोक-रोककर मंदिर की ओर भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा रस्सी हटाने पर मंदिर जाने का इंतजार कर रहे श्रद्धालु मंदिर की ओर दौड़ते नजर आए। श्रद्धालुओं ने मंदिर के अंदर रेलिंग के बीच से आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर के अंदर तैनात निजी गार्डों ने श्रद्धालुओं को दर्शन करते ही निकास द्वार की ओर बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद मंदिर में पैर रखने को जगह नहीं रही। भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं को मुश्किल से दर्शन हो सके। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed