{"_id":"62028a5a7cde38497426bd00","slug":"devotees-rejoiced-after-seeing-thakur-shridwarkadhish-sitting-in-hattri-mathura-news-mtr5129155135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटरी में विराजमान ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश के दर्शन कर आनंदित हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटरी में विराजमान ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश के दर्शन कर आनंदित हुए भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राजाधिराज ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश ने मंगलवार को चांदी की हटरी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुरजी की इस छवि को देख भक्त आनंदित हो उठे। अब बुधवार को ठाकुरजी राज दरबार में विराजमान होकर दर्शन देंगे।
श्रीद्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी वागीश महाराज के आगमन पर ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश महाराज चांदी की हटरी में विराजमान हुए। चांदी की हटरी में ठाकुरजी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भक्तिभाव के साथ श्रीद्वारिकाधीश के दर्शन किए।
अब बुधवार को ठाकुरजी सायंकाल शयन के दर्शन में राज दरबार में विराजमान होंगे। ठाकुर द्वारिकाधीशजी महाराज मंदिर में इस आयोजन के लिए सायंकाल भोग और संध्या आरती के दर्शन नहीं खुलेंगे। ऊथापन अपने समय से 3:30 से 3:50 बजे तक होंगे। उसके बाद सीधे राज दरबार के दर्शन सायंकाल 6 से 7 बजे खुलेंगे।