फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   devotees gathering in mathura new year 2020 celebrations

नए साल का जश्न मनाने मथुरा-वृंदावन में पहुंचे श्रद्धालु, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उमड़ी भीड़

Mon, 30 Dec 2019 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
devotees gathering in mathura new year 2020 celebrations
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार पर श्रद्धालुओँ की कतार - फोटो : MATHURA
कान्हा की नगरी मथुरा में भक्ति भाव से नववर्ष मनाने के लिए देश- विदेश से भक्तजनों का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि वो अपने नए साल की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में आकर करेंगे। इसीलिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु के मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन कर सुख शांति की मंगलकामना कर रहे हैं। रविवार को मथुरा के कृष्ण जन्म स्थान पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के बाहर मेन गेट पर भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिली।
विज्ञापन

वहीं बाजारों में न्यू ईयर पर एक-दूसरे को देने के लिए ग्रीटिंग्स कार्ड एवं उपहारों की खरीद भी जोरों पर है। नववर्ष आगमन को लेकर सर्वाधिक दीवानगी युवा वर्ग में देखी जा रही है। नए साल पर ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजारों ने भी तैयारी कर ली है। विभिन्न शॉपिंग साइट्सों पर लुभावने ऑफर देकर ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जश्न मनाने के लिए होटल बुक
31 दिसंबर के जश्न को मनाने के लिये युवा क्रेजी हो रहे हैं। इसके लिए शहर के होटलों को बुक कर लिया गया है। जहां डीजे पार्टी, डांस पार्टी के आयोजन करने की तैयारी है। अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजय कांत गर्ग ने बताया कि नया साल के जश्न के लिये होटल की बुकिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनियों में भी मनेगा
शहर की पॉश कॉलोनियों में भी नए वर्ष को मनाने की तैयारियां चल रही है। इसमें सार्वजनिक स्थल, पार्क, मंदिरों पर धार्मिक आयोजन के साथ ही खानपान की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed